जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की होटल पर छापा, देह व्यापार की मिली थी खबर असम की एक लड़की भी मिली बंधक बनाने का लगाया आरोप 

जबलपुर यश भारत। गढ़ा क्षेत्र में स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद गढा मदन महल और तिलवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्यवाही की है। गढा थाने से मिली प्रारंभिक जानकारी में यह होटल भाजपा रानी दुर्गावती मंडल के पूर्व अध्यक्ष अतुल चौरसिया की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छापामार कार्यवाही के दौरान पुलिस को एक युवती मिली है जो खुद को असम का बता रही है और उसने यह आरोप भी लगाया है कि होटल संचालक भाजपा नेता ने उसे बंधक बनाकर रखा था और उसके जबरन देह व्यापार भी करवा रहा था। छापे की कार्यवाही से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त हो गई है क्योंकि यह पूरा मामला एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस भी पूरी गंभीरता के साथ मामले की पड़ताल में जुट गई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ विशेष जानकारी देने से बचती नजर आ रही है लेकिन गढ़ा थाने के द्वारा इस कार्यवाही की पुष्टि तो की गई है। पुलिस होटल में मिली यवती से पूछताछ करने में लगी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button