भोपालमध्य प्रदेश

10 लेन सड़क निर्माण के लिए अर्जुन नगर की 38 झुग्गियां हटाईं

38 slums in Arjun Nagar demolished to make way for 10-lane road construction

10 लेन सड़क निर्माण के लिए अर्जुन नगर की 38 झुग्गियां हटाईं

भोपाल, यश भारत। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एन‌एचएआई द्वारा किए जा रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के लिए अर्जुन नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नजूल वृत्त गोविंदपुरा अंतर्गत आने वाली 38 झुग्गियों को प्रशासन, नगर निगम और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने हटाया। जानकारी के अनुसार ये झुग्गियां सड़क निर्माण के लिए निर्धारित राइट ऑफ वे क्षेत्र में आ रही थीं जिसके चलते कार्रवाई की गई। सुबह 8 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 3 बजे तक चली। मौके पर एसडीएम गोविंदपुरा, तहसीलदार, आरआई, पटवारी, नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता तथा एनएचएआई के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और 10 लेन निर्माण परियोजना को गति देने के लिए बाधक अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई को लेकर लोगों में हलचल रही , वहीं प्रशासन ने इसे विकास कार्यों के लिए आवश्यक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button