मध्य प्रदेशराज्य

चील घाट पुल से अनियंत्रित होकर नदी में गिरा भारी ट्राला : रेस्क्यू में जुटी SDRF टीम…. देखें पूरा वीडियो

दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चील घाट पुल से देर रात एक भारी भरकम 16 से 18 चक्का ट्राला अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। ट्राले में लोडिंग सामान भी भरा हुआ बताया जा रहा है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही सुबह से SDERF की टीम, कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

SDERF की टीम नदी में उतर चुकी है और ट्राले को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्राले को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए क्रेन भी मौके पर पहुंच रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सबसे अहम बात यह है कि ट्राले में हादसे के समय कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। SDRF की टीम नदी और ट्राले के आसपास तलाश कर रही है। पुलिस भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

रेस्क्यू पूरा होने और पुलिस की जांच के बाद ही हादसे में जनहानि अथवा ट्राले में सवार लोगों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button