मध्य प्रदेशराज्य
प्यार में पागल युवक़ ने खुद के ऊपर डाला पेट्रोल प्रेमिका के घर के सामने लगा ली आग : 75 फ़ीसदी तक जला, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर l प्यार में अंधे हुए एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली इसके बाद हड़कंप मच गया l सिकंदर कंपू के पास स्थित पटिया वाले बाबा मोहल्ले में 24 वर्षीय अजय ने रिलेशनशिप में आ रही परेशानियों से तंग आकर प्रेमिका के घर के बाहर खुद को आग लगा ली।
बताया जा रहा है कि 75 प्रतिशत तक झुलसने के कारण युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक मोहल्ले की एक युवती से प्रेम करता है और कुछ दिनों से उनके रिश्तों में तकरार चल रही थी। युवक ने युवती के घर के सामने पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। जब तक उसकी आग बुझाई गई, तब तक वह 75 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुका था। मोहल्ले के लोगों ने माधौगंज थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।







