महिला अधिकारियों के जिम्मे होगी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा की जिम्मेदारी – जंबूरी मैदान में आने वाले वाहनों के लिए बनाया रूट चार्ट

महिला अधिकारियों के जिम्मे होगी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा की जिम्मेदारी
– जंबूरी मैदान में आने वाले वाहनों के लिए बनाया रूट चार्ट
भोपाल यशभारत। महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन 31 मई को होने जा रहा है। इसके लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा की जिम्मेदारी छह महिला अधिकारियों के जिम्मे रहेगी। जंबूरी मैदान में आने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। जंबूरी मैदान में आने वाले वाहनों को शहर की ओर जाने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों के पास सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। करीब तीन दर्जन अधिकारी मौजूद रहेंगे।
वाहनों का रूट होगा डायवर्ट
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए वाहनों का रूट में बदलाव किया जा रहा है। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इस बात का ध्यान प्रशासन ने रखा है। यातायात अमले को निर्देशित किया गया है कि दूसरे शहर के आने वाले भोपाल के यातायात को डायवर्ट किया जाए। जंबूरी मैदान में व्यवस्थित पार्किंग भी बनाई जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी लोगों को ना हो।
पचास से ज्यादा महिला अधिकारी होंगी तैनात
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के दौरान पचास से अधिक महिला अधिकारी तैनात रहेंगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मा महिला अधिकारियों के पास ही रहेगा। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, कारगेट से लेकर हर सेक्षन की कमान महिलाओं को सौंपी गई है।
मौसम खराब होने पर रोड से लाया जाएगा
प्रधानमंत्री स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान आएंगे। यदि मौसम खराब होता है, बारिश होती है तो उन्हें सडक़ मार्ग से लाया जाएगा। इस दौरान जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहेगा। करीब तीन हजार से अधिक पुलिस कम्रियों को तैनात किया जा रहा है।







