भोपाल
पश्चिम मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक बने दिलीप कुमार सिंह

पश्चिम मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक बने दिलीप कुमार सिंह
भोपाल, यशभारत। पश्चिम मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक के रूप में वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया है। वे 1990 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स के अधिकारी हैं और रेलवे प्रशासन में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे रेलवे बोर्ड में प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजिलेंस के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आईआईटी रुडक़ी से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। अपने करियर में उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे और रेलटेल कॉर्पोरेशन सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। महाप्रबंधक के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में रेल सुरक्षा, परिचालन दक्षता में सुधार और यात्री सुविधाओं का विस्तार शामिल रहेगा।







