गौरी घाट के पास अवैध शराब तस्करी, तेज रफ्तार स्कूटी ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

गौरी घाट के पास अवैध शराब तस्करी, तेज रफ्तार स्कूटी ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

जबलपुर, यश भारत प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद गौरी घाट क्षेत्र में शराब तस्करी का धंधा धड़ल्ले से जारी है। ताजा मामला साउथ एवेन्यू मॉल के पास सामने आया है, जहां दो स्कूटी सवार युवक अवैध शराब की पेटी लेकर भागते हुए एक राहगीर को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साउथ एवेन्यू मॉल के समीप दो युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर तेज गति से भागते हुए देखे गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक स्कूटी की डिग्गी में कच्ची शराब की पेटियां छिपाकर तस्करी कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी ने एक राह चलते युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों आरोपी युवक शराब की पेटियों सहित मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया







