प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन
बुंदेलखंड विकास को मिलेगी नई उड़ान
डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले – जो मोदी जी कहते हैं, वो करके दिखाते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे… यह जानकारी पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान दी… उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं… उसे पूरा करके दिखाते हैं… और दतिया एयरपोर्ट इसका ताजा उदाहरण है…डॉ. मिश्रा ने कहा कि बुंदेलखंड, जिसे कभी पिछड़ा इलाका माना जाता था पीएम मोदी के प्रयास से आज विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है…दतिया एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है…जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई गति मिलेगी…एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल दतिया बल्कि आस-पास के जिलों के लोगों को भी अत्याधुनिक हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा.. इससे क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में भी आसानी होगी…







