6 किलो 920 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी एस गोठरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 6 किलो 920 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
जबलपुर यशभारत। शहर में मादक पदार्थों को पकड़ने का क्रम लगातार जारी है किसी क्रम में क्राइम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी माढोताल नीलेश दोहरे ने बताया कि शनिवार को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति पिठ्ठू बैग में सोना मैरिज गार्डन के पास कटंगी रोड़ माढ़ोताल में खड़े हैं जो बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, सोना मैरिज गार्डन के सामने मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति पिठ्ठू बैग लिये दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम क्रमशः अंकुश राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी सोना मैरिज गार्डन के पीछे माढ़ोताल एवं प्रदीप झारिया उम्र 26 वर्ष चमन नगर माढोताल बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही अंकुश सिंह राठौर के कब्जे में रखे पिठ्ठू बैग को खोलकर देखने पर पालीथीन के 4 पैकेट तथा प्रदीप झारिया के कब्जे में रखे पिठ्ठू बैग में 2 पालीथीन पैकेट रखे मिलें, खोलकर चैक करने पर सभी 6 पैकेटो में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला तौल करने पर कुल 6 किलो 920 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 38 हजार रूपये होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।






