नशे में धुत कार चालक ने रामपुर चौराहे पर एक्टिवा सवार लड़की सहित कई को मारी टक्कर
नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

नशे में धुत कार चालक ने रामपुर चौराहे पर एक्टिवा सवार लड़की सहित कई को मारी टक्कर
नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
जबलपुर, यश भारत। रामपुर चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए एक्टिवा सवार लड़की सहित कई लोगों को टक्कर मार दी। घटना उस समय हुई जब बालगोविंदाचार्य जी कार्यक्रम के चलते क्षेत्र में भीड़भाड़ थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक नशे में बुरी तरह चूर था और नियंत्रण खोने के बाद उसने कई लोगों को चपेट में ले लिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया है। उसे गोरखपुर थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।