जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
घर में अकेली सो रही वृद्धा की नृशंस हत्या : धारदार हथियार से किए सिर पर कई वार , क्षेत्र में हड़कंप

सागर l विनायका थाना क्षेत्र के ग्राम रोडा में वृद्धा की हत्या के बाद हड़कंप मच गया वृद्धा का लहूलुहान शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, प्रीतम बाई पति गंधर्व सिंह लोधी उम्र 80 साल निवासी ग्राम रोडा घर में अकेली रहती थी। उनका कोई बेटा नहीं है। रोज की तरह घर में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने वृद्धा के सिर पर किसी ठोस चीज से हमला कर हत्या कर दी।
ग्रामीणों ने वृद्धा का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। वृद्धा का शव पलंग पर लगे बिस्तर से दूर पड़ा था। सिर में चोटों के निशान मिले हैं।