जबलपुरमध्य प्रदेश

कटंगी रोड स्थित सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, 90 हजार रुपए नगद पार

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर बंद कर बाहर गए थे, लौटे तो टूटा मिला ताला

पुलिस के अनुसार उदयभान साहू निवासी कटंगी रोड, शंकर नगर, माढ़ोताल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 24 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर काम से बाहर गए थे।अगले दिन 25 अप्रैल की सुबह लगभग 10:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर के गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था।

नगद 90 हजार रुपए चोरी

पीड़ित के अनुसार अलमारी में रखी नगद राशि करीब 90 हजार रुपए गायब थी। चोर मौके से नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत परिचितों को सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

माढ़ोताल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सुरेश सिंह को सौंपी गई है।

जांच शुरू, संदिग्धों की तलाश

पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button