मध्य प्रदेशराज्य

विधायक अजय सिंह राहुल भैया कल सागर आएंगें : भरेंगे ऊर्जा

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट के लोकप्रिय विधायक अजय सिंह राहुल भैया मंगलवार 17 मार्च को सागर आ रहे हैं। वे यहां आकर कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं परिवार जनों से मुलाकात कर उनमें ऊर्जा भरने का काम करेंगे। पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया के दौरान उनका आगमन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

      पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया मंगलवार 17 मार्च को सुबह टीकमगढ़ से प्रस्थान कर शाहगढ़ पहुंचेंगे। यहां जिले में उनके प्रवेश पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहगढ़ के तत्वाधान में उनकी भव्य अगवानी की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष यहां से बंडा होते हुए सुबह 11:30 बजे सर्वप्रथम जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। वे यहां जिले के ग्रामीण अंचलों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा करेंगे तथा विभिन्न कांग्रेस परिवारजनों के बीच पहुंचकर उनसे भेंट मुलाकात करेंगे।

विधायक अजय सिंह राहुल भैया अपने सागर प्रवास के दौरान जिला शहर कांग्रेस कार्यालय भी जाएंगे जहां शहर कांग्रेस पदाधिकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उनका रात्रि विश्राम सागर में ही होगा तथा बुधवार 18 मार्च को सुबह दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे। 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह राहुल भैया के सागर आगमन पर उनके भव्य स्वागत की अपील कांग्रेसजनों से की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button