सीएम मोहन यादव का आत्मीय अंदाज,मुख्यमंत्री की सहजता पर सांसद तन्खा ने जाहिर की खुशी
यशभारत परिसर में काफिला रुकवाकर आशीष शुक्ला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जबलपुर यशभारत। यशभारत परिसर में कल उस वक्त उत्साह चरम पर हो गया, जब प्रदेश की मुखिया मुख्य मंत्री डाक्टर मोहन यादव ने आशीष शुक्ला को जन्मदिन में काफ़िला रोककर माला पहनाकर बधाई देते हुए बेहतर जीवन जीने की शुभकामनाएं दी। श्री यादव जी इस सहजता पर राज्यसभा संसद, देश की वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपने एक्स हैंडल से मुख्य मंत्री की बधाई पर अपना आशीष दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव हर्षित नगर स्थित भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल के निवास से जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनका काफिला यश भारत परिसर के सामने रुका। यश भारत परिसर में आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशीष शुक्ला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अभिलाष पांडे, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने आशीष शुक्ला की पत्नी डॉ. रश्मि शुक्ला तथा पुत्रि यशिका ईशानी को भी अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं।
मुख्यमंत्री की सहजता पर सांसद तन्खा ने जाहिर की खुशी
Vivek Tankha
यह देखकर खुशी हुई की, हम सब का आशीष, आज उस आयाम तक महनत कर पहुँच है, की प्रदेश के मुख्यमंत्री, ने अपने काफिला रोक कर उसे ” जन्म दिवस ” की शुभकामनाएँ देना उचित समझा। आशीष को समर्पित, सफल और सार्थक जीवन की शुभ आशीष के साथ हार्दिक बधाई।








