जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Maha Kumbh में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक 2 की हालत नाजुक, रेफर किए गए स्क्रहृ अस्पताल

प्रयागराज, ईएमएस। प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में आज पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं को दिल का दौरा पड़ा गया। 2 दिन में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक आने की खबर है। 6 मरीजों को मेले में परेड मैदान में खोले गए केंद्रीय अस्पताल में और 5 मरीजों को सेक्टर-20 के सब सेंटर हॉस्पिटल में लाया गया। दोनों अस्पतालों में इलाज से 9 मरीज ठीक हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं 2 मरीजों की हालत नाजुक होने के चलते स्क्रहृ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, लेकिन रविवार को मेले में खोले गए केंद्रीय अस्पताल का 10 बेड वाला ढ्ढष्ट वार्ड दिल के मरीजों भर गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान के समय डुबकी लगाते समय सतर्क रहने और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बरतने की सलाह दी। श्रद्धालुओं को ठंड से अपना बचाव करने को कहा गया है। मध्य प्रदेश के संतदास महाकुंभ में सेक्टर-21 में निवास कर रहे थे कि रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। बिहार के 43 साल के गोपाल सिंह अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करने आए थे।
रविवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठा तो उन्हें भी अस्पताल लाया गया। कार्डियोजेनिक शॉक डिटेक्ट हुआ, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। ग्वालियर निवासी श्याम लाल चंद्राणी (65) भी रविवार सुबह महाकुंभ मेला एरिया में टहल रहे थे। अचानक सीने में दर्द हुआ और चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें राहगीरों ने सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच में दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button