जबलपुरमध्य प्रदेश

नहर की केनाल में डूबे 10 वर्षीय बालक का मिला शव : कान्हीवाड़ा के समीप की घटना,पुलिस जांच में जुटी

सिवनी यश भारत:-जिले के कान्हीवाड़ा ग्राम के समीप से होकर गुजरने वाली संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध की दायी तट नहर की कैनाल में बहे 10 वर्षीय बालक का शव आज सुबह घटना स्थल से कुछ दूर पर मिला है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरव अवधिया पिता प्रशांत अवधिया कल दोपहर 3 बजे कान्हीवाड़ा के समीप से होकर गुजरने वाली संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध की दायी तट नहर की कैनाल में गिर गया था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने इस बात की सूचना कान्हीवाड़ा पुलिस को दी थी।

 

जिसके बाद पुलिस ने तैराकों की मदद से रात तक नहर में डूबे बालक की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नही चला। और आज दोपहर में तैराक एवं पुलिस जवानों के द्वारा घटना स्थल से कुछ दूरी पर आरव का शव ढूंढ निकाला गया। मृतक के शव को नहर से बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही की गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नहर की पुलिया पर मुंडेर नहीं होने की वजह से इसके पूर्व भी कई घटना घट चुकी है। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे के कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App