रीवा lमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समारोह में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। गुढ़ के समीप ग्राम खामडीह में भैरव बाबा की विशाल प्राचीन प्रतिमा है। यह प्रतिमा दुर्लभ शयन मुद्रा में है। स्थापत्य की दृष्टि से इसका निर्माण लगभग 10वीं शताब्दी में किया गया। प्रतिमा वर्षों से खुले आसमान के नीचे थी। इसमें शासन की एलएडी योजना के तहत प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार तथा अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं। विशाल भैरव बाबा प्रतिमा के चारों ओर दो मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है। इसकी लागत 180 लाख रुपए है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री मंदिर के समीप आयोजित जनसभा में 17 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत के चार निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश गृह निर्माण अधोसंरचना मद से भैरव मंदिर निर्माण लागत एक करोड़ 80 लाख रुपए तथा सामुदायिक भवन, प्रवेश द्वार, बाउन्ड्रीवाल, पाथवे एवं अन्य निर्माण कार्य लागत 39 लाख रुपए का लोकार्पण करेंगे। समारोह में रायपुर कर्चुलियान में 2.99 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए विश्राम गृह और दो आवास गृहों का भी लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा 4.35 करोड़ रुपए की लागत से टीकर-सुपिया मार्ग तथा औद्योगिक विकास निगम द्वारा 7.60 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए औद्योगिक क्षेत्र गुढ़ के दूसरे चरण का लोकार्पण करे
Back to top button