कटनीमध्य प्रदेश

घंटाघर में शुरू हुई रामलीला, गोलबाजार में कल से होगा मंचन

कटनी, यशभारत। शहर की दोनों रामलीला कमेटियों गोलबाजार रामलीला कमेटी एवं घंटाघर रामलीला कमेटी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सौ साल से भी ज्यादा पुरानी गोलबाजार रामलीला कमेटी द्वारा जहां कल 25 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू किया जा रहा है तो वहीं शहर की प्रतिष्ठित घंटाघर रामलीला कमेटी में 23 सितंबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला की शुरूआत हो गई है। दोनों ही रामलीला कमेटियों द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़े प्रसंगों के मंचन किया जाएगा।
गोलबाजार रामलीला कमेटी के प्रमुख सदस्य भरत अग्रवाल ने बताया कि इस बार जय बजरंग रामायण प्रचारक रामलीला सेवा समिति चित्रकूट धाम के संचालक रामानंद त्रिपाठी के संचालन में रामलीला का मंचन किया जाएगा। 25 सितंबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला शुरू होगी। 12 अक्टूबर को बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मैदान में कुछ लोगों ने बेजा कब्जा कियाा है, जिसे नगर निगम प्रशासन द्वारा नहीं हटाया जा रहा है।
आरती उतारकर मुकुट पूजन
शहर की प्रतिष्ठित घंटाघर रामलीला कमेटी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घंटाघर मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यहां 23 सितंबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला की शुरूआत हुई। कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि यहां पिछले 90 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी श्री शारदा रामलीला मंडल गोरइया के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कांग्रेस नेता मिथलेश जैन ने कहा कि आज की पीढ़ी मोबाइल में खो रही है। युवा पीढ़ी को यहां आकर भगवान श्री राम के चरित्र को देखना चाहिए और रामायण में बताई गई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

Screenshot 20240924 182947 WhatsApp2
Screenshot 20240924 182943 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button