जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पुरुषोत्तम मास अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

जबलपुर, यश भारत।

पुरुषोत्तम मास अमावस्या पर नर्मदा घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

जबलपुर, यश भारत। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को पावन सलिला नर्मदा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर तीन वर्ष में आने वाले इस विशेष धार्मिक संयोग पर सुबह तड़के से ही नर्मदा तट हर-हर नर्मदे के जयकारों से गूंज उठे। जबलपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दान-पुण्य किया।
घाटों पर सुबह से ही धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर स्नान, पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। नर्मदा तटों पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण बना रहा।
पुरुषोत्तम मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरे महीने सक्रिय नजर आया। घाटों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नर्मदा तट पहुंचे स्थानीय नागरिक राजा गोस्वामी ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस पर्व पर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से छोटे दुकानदार भी अपनी आजीविका के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इन छोटे व्यापारियों को भी सहयोग और सुविधाएं दी जाएं ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना व्यापार कर सकें और पर्व की व्यवस्था का हिस्सा बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button