जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ चुकें डाॅक्टर आलोक चंसोरिया भी भाजपा में शामिल, पूर्व सांसद पचैरी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुकें वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅक्टर आलोक चंसोरिया ने भी पूर्व सांसद सुरेश पचैरी के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। विशाल पटेल गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी संजय शुक्ला अर्जुन पलियाकैलाश मिश्रा योगेश शर्मा अतुल शर्मा सुभाष यादव दिनेश ढिमोले होंगे भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की। सूत्रों की मानें तो सुरेश पचौरी की भाजपा नेताओं से बातचीत चल रही थी। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 11 बजे देखिए इंदौर से बड़ा लॉट आने वाला है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu