जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

राहुल बाबा की यात्रा का मध्यप्रदेश में स्वागत हैः प्रहलाद पटेल

कैबिनेट मंत्री ने कहा जल्द ही लोकसभा प्रत्याशियों की सूची घोषित होगी

जबलपुर, यशभारत। मानस भवन में आयोजित हुए वाल्मीक समाज के ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने से  प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में उनकी यात्रा का स्वागत इसमें भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चीज में आगे रहेगी दिशाहीन और अगंभीर कोई भी प्रयास नहीं होंगे भाजपा सरकार भी चाहती है कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष हो और उनकी समझ आम गरीब आदमी की समझ सीखने के लिए प्रधानमंत्री के काम पर्याप्त है राहुल बाबा को यही कहेंगे मध्य प्रदेश की धरती पर वह पैदल निकलेंगे उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।
उन्होंने वाल्मीकि समाज कार्यक्रम को लेकर बोला कि अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि महर्षि वाल्मीकि ज्ञान यज्ञ में मुझे उपस्थित होने का मौका मिला, बाली योगी महाराज जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय संस्कृति के लिए लगाया मैं गौरवान्वित हूं कि भारत के उच्च सदन में उनको पहुंचाया गया है, ं विश्वास करता हूं कि महर्षि वाल्मीकि जी ने जिस दौर में यह साबित किया था कि उनके द्वारा किया गया तब उनके ज्ञान की मेघा उसे समय समाज ने स्वीकार की और शताब्दियों से हम उसका अनुसरण करते आ रहे इसका मतलब है कि स्वयं महर्षि वाल्मीकि एक ब्रह्मास्त्र है जो छुआछूत या रुढ़ीवादी को महत्व नहीं दिया, हजारों साल पहले सनातन की व्यवस्था में नहीं थी बालयोगी उसके प्रतीक उसे परंपरा को आगे लेकर पूज्य उमेश नाथ जी महाराज चल रहे हैं

 

Related Articles

Back to top button