जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : बंधक बनाकर दुष्कर्म करने पर उम्रकैद की सजा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

विशेष अदालत ने बंधक बनाकर बार-बार दुष्कर्म करने के आरोपी जबलपुर निवासी मुबीन शाह को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। साथ ही चार हजार रुपए का जुर्माना लगाया। पीड़ित के हक में दो लाख रुपए प्रतिकर दिए जाने के निर्देश दिए।

अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक व सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी मनीषा दुबे ने बताया कि 28 जुलाई, 2020 को पीड़िता की ओर से गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। 12 मार्च, 2020 को दोपहर दो बजे के लगभग वह किराना दुकान पैदल जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी ने मोटर साइकिल पर बैठा लिया। वह अपने साथ सागर ले गया। वहां घुमा फिराकर वापस जबलपुर ले आया। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद बार-बार दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर यह कृत्य करता रहा।

Related Articles

Back to top button