
जबलपुर यशभारत। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरने के कारण एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में यात्री का एक पैर कट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे तथा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जांच की जा रही है।
इस संबंध में रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज समय 11:20 बजे गाड़ी संख्या 22190 प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर प्लेस होते समय एक यात्री नाम हरिओम पिता रवि शंकर उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी शहडोल जो की गाड़ी से उतरते समय पैर फिसल जाने के कारण ट्रैक एवं ट्रेन के बीच में आ जाने के कारण उसका लेफ्ट साईड का पैर घुटने के नीचे से कट गया एवं राईट साइड के पैर में काफी गंभीर चोट लगी है यात्री को ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ एवं कमर्शियल स्टाफ की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है ।






