इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 फ्लाइट्स कैंसिल, 200 से ज्यादा उड़ानों में हुई देरी

कोहरे की वजह से फ्लाइट रद्द

एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 फ्लाइट्स कैंसिल, 200 से ज्यादा उड़ानों में हुई देरी

कोहरे की वजह से फ्लाइट रद्द
delhi Airport Fog Flight Updateदिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे ने थामी फ्लाइट की रफ्तार

नई दिल्ली: पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शीतलहर के साथ ही कई इलाकों में कोहरा और स्मॉग भी लोगों को परेशान कर रहा। दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन तड़के सुबह कोहरे का असर नजर आया। इसकी वजह से सड़क, रेल हो या हवाई यातायात सभी प्रभावित हुए। दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी। 200 से ज्यादा उड़ाने देरी से उड़ी।
कोहरे की वजह से फ्लाइट रद्द
दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते कुल 97 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 200 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर 48 आगमन और 49 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइरडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ और हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान में औसतन लगभग 23 मिनट की देरी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button