भोपाल

परशुराम मंदिर में 53 सनातन धर्म प्रेमियों का हुआ सम्मान – एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम का 39वां आयोजन संपन्न

परशुराम मंदिर में 53 सनातन धर्म प्रेमियों का हुआ सम्मान
– एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम का 39वां आयोजन संपन्न
भोपाल, यश भारत। श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर में शनिवार को सकल समाज एवं सनातन धर्म प्रेमियों की सहभागिता से एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम श्रृंखला का 39वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ और राम नाम संकीर्तन में सहभागिता की।
कार्यक्रम में 53 सनातन धर्म प्रेमियों का सम्मान किया गया। साथ ही राम का आधार रामायण वितरण योजना के तहत श्रद्धालुओं को श्रीरामचरितमानस, श्री शिव महापुराण और संकटनाशन गणेश स्तोत्र अर्थ सहित भेंट किए गए। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक साहित्य के वितरण का उद्देश्य सनातन संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के सूत्रधार डॉ. अनिल भार्गव ने बताया कि इस मासिक श्रृंखला के माध्यम से अब तक हजारों लोगों का जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान किया जा चुका है। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों, पत्रकारों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चन आचार्य ने कहा कि यह आयोजन धर्म, संस्कार, सेवा और सामाजिक आत्मीयता को मजबूत करने का माध्यम बन गया है। 40वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं सम्मान समारोह 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button