भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में बढ़ रहे स्तन कैंसर के मामले, समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव डॉ सोनवीर गौतम

भोपाल में बढ़ रहे स्तन कैंसर के मामले, समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव डॉ सोनवीर गौतम

जागरूकता, आधुनिक इलाज और सकारात्मक सोच से कैंसर पर पाई जा सकती है जीत

भोपाल यश भारत। राजधानी स्थित भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सोनवीर सिंह गौतम ने स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया है डर नहीं जागरूकता और समय पर जांच ही कैंसर से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है। डॉ गौतम ने बताया कि बदलती जीवन शैली, खान पान में बदलाव, शारीरिक गतिविधि की कमी और तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। साथ ही अब जागरूकता और बेहतर जांच सुविधाओं के बाद भी मामले सामने आ रहे हैंकिन महिलाओं को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है

डॉ. गौतम बताया कहा कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर साल मैमोग्राफी करानी चाहिए जिनके परिवार में पहले से कैंसर का इतिहास है उन्हें और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। डाक्टर ने बताया कि शुरुआती लक्षण क्या हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए स्तन में गांठ, आकार में बदलाव, त्वचा में खिंचाव या रंग परिवर्तन, निप्पल से स्राव ये सभी संकेत हैं। ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है

डॉ. गौतम बताया यदि शुरुआती स्टेज में पता चल जाए तो स्तन कैंसर सहित कई कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकते हैं। यही कारण है कि हम नियमित जांच पर जोर देते हैं। यहां आधुनिक तकनीकों के जरिए जटिल कैंसर सर्जरी की जा रही हैं। इसके अलावा कीमोथेरेपी, रेडिएशन, टारगेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

कीमो और रेडिएशन के साइड इफेक्ट्स से कैसे निपटें

डॉ. गौतम ने बताया संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, डॉक्टर की सलाह का पालन, योग और परिवार का सहयोग नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तंबाकू और धूम्रपान से दूरी और तनाव कम रखना ये सभी कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी हैं।

तंबाकू का कैंसर से कितना संबंध है

डॉ. गौतम तंबाकू कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। मुंह, गले और फेफड़ों के कैंसर के अधिकांश मामले तंबाकू से जुड़े होते हैं। डॉ गौतम कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप कराएं, शरीर के किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें।

क्या सरकारी योजनाओं से मरीजों को मदद मिलती है

डॉ. गौतम हां आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है और बेहतर इलाज उपलब्ध हो पा रहा है। डॉ सोनवीर गौतम का मानना है कि कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत है जागरूकता, समय पर जांच और सकारात्मक सोच। सही समय पर उठाया गया एक कदम जीवन बचा सकता है।

कई वर्ष बीत जाने के बाद भी भोपाल शहर में 15 से 20% कैंसर गैस त्रासदी पेशेंट

डॉक्टर गौतम ने बताया कि भोपाल की गैस त्रासदी को इतनी वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रयास शक्ति का असर अब तक भोपाल शहर महसूस कर रहा है और करीब 15 से 20% कैंसर पेशेंट आते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button