भोपालमध्य प्रदेश

फिल्मी अंदाज में कार का पीछा का 188 लीटर अवैध शराब जब्त

फिल्मी अंदाज में कार का पीछा का 188 लीटर अवैध शराब जब्त

भोपाल, यश भारत। शहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मिसरोद पुलिस ने 188 लीटर शराब और एक हुण्डई वेन्यू कार सहित लगभग 8.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और पुलिस उपायुक्त (जोन-2) विवेक सिंह के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) गौतम सोलंकी तथा सहायक पुलिस आयुक्त (मिसरोद) रजनीश कश्यप कौल के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था।

गश्त के दौरान संदिग्ध कार देख शुरू हुआ पीछा
12 फरवरी 2026 को बंगरसिया एफआरव्ही को गश्त के दौरान सीआरपीएफ कैंप गेट, बगरोदा रोड पर ग्रे रंग की संदिग्ध हुण्डई वेन्यू खड़ी दिखी। चेकिंग का प्रयास करते ही चालक तेज रफ्तार से रापड़िया बायपास की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए अन्य एफआरव्ही को सूचना दी।

रोकने की कोशिश के दौरान आरोपी ने पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए खजूरी बायपास की ओर रुख किया। वायरलेस सेट के माध्यम से अन्य टीमों और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पटेल नगर बायपास के पास कार का पहिया पंचर हो गया, जिसके बाद चालक कार लॉक कर चाबी लेकर फरार हो गया।

कार से मिली अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां
कार को क्रेन के माध्यम से थाना लाकर चेक किया गया। तलाशी में अलग-अलग कंपनियों की 168 बोतल (126 लीटर) अंग्रेजी शराब और 96 बोतल (62 लीटर) बीयर बरामद हुई।

मामले में आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 67/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button