DelhiE-PaperTop-5UTTARPRADESHजबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

चार साल बाद इटली से लौटीं इशिता, फ्रांस में कर रहीं एयरोस्पेस क्षेत्र में पीएचडी

संघर्ष और मेहनत से हासिल की ऊंचाई, बेटियों को दिया सपने पूरे करने का संदेश

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर के जयप्रकाश नगर, अधारताल निवासी इशिता पांडे ने अपनी मेहनत और लगन से विदेश में उच्च शिक्षा हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इटली से एयरोस्पेस क्षेत्र में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद इशिता को फ्रांस की एक विश्वविद्यालय में पीएचडी करने का अवसर मिला। वर्तमान में वह नौकरी के साथ पीएचडी भी कर रही हैं। चार साल बाद अपने माता-पिता से मिलने घर लौटीं इशिता का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर वह भावुक हो गईं और सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।

1793200376 WhatsApp Image 2026 10 28 at 20.14.39

संघर्ष के बाद हासिल की सफलता

इशिता ने एयरोस्पेस के अंतर्गत एयरोडायनामिक्स विषय में मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके बाद फ्रांस की एक विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएचडी के लिए फंडिंग के साथ अवसर दिया। इशिता ने बताया कि जीवन में उनका सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद पर विश्वास बनाए रखा और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं।

1793200385 WhatsApp Image 2026 10 28 at 20.14.30

बेटियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश

इशिता ने बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान से मेहनत करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। उन्होंने कहा कि रास्ते में मुश्किलें आएंगी, लेकिन खुद पर और अपनी मेहनत पर विश्वास रखना जरूरी है। लगातार प्रयास करने से सफलता जरूर मिल सकती है।

1793200392 WhatsApp Image 2026 10 28 at 20.14.27

पिता ने बताया संघर्ष का सफर

इशिता के पिता संतोष पांडे ने बताया कि बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए परिवार ने लंबे समय तक संघर्ष किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना के साथ उन्होंने उसकी शिक्षा और भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इशिता ने अपनी क्षमता और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। चार साल बाद बेटी के घर लौटने पर पूरा परिवार बेहद खुश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button