कटनी

प्रेरणा बना जीवन : दूसरों को नई जिन्दगी देकर बिदा हुए सुनील, बर्तन व्यवसायी मिम्मी ताम्रकार का ब्रेन हेमरेज से निधन, अंगदान के चलते मिला गार्ड ऑफ ऑनर

कटनी, यशभारत। शेर चौक निवासी प्रतिष्ठित नागरिक एवं बर्तन व्यवसायी सुनील ताम्रकार (मिम्मी) का कल 28 अक्टूबर को इलाज के दौरान इंदौर के निजी अस्पताल में असमय निधन हो गया। ब्रेन स्टेम डेथ की पुष्टि के बाद उनकी इच्छानुसार परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया, जिससे कई लोगों को जीवनदान मिला। जानकारी के मुताबिक (सेरेब्रोवैस्कुलर एक्सीडेंट) सीव्हीए के कारण सुनील ताम्रकार का लिवर केयर हॉस्पिटल (सीएचएल) में भर्ती इंदौर निवासी 58 वर्षीय मरीज को प्रत्यारोपित किया गया। इससे मरीज को नई जिंदगी मिली। वहीं एमके इंटरनेशनल आई बैंक और त्वचादान चोइथराम स्किन बैंक के माध्यम से नेत्रदान किया गया। इससे जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उनकी अंतिम यात्रा आज निज निवास से निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार नदीपार मुक्तिधाम में किया गया, जहां उन्हें जिला प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान प्रदान करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। पति को खोने के दुख के बीच पत्नी तृप्ति ताम्रकार घर से भगवान की तस्वीर लेकर अस्पताल पहुंचीं और नम आंखों से पति को अंतिम विदाई दी। उन्होंने बताया कि यह उनके घर के भगवान हैं और पति की आत्मा की शांति के लिए वह तस्वीर साथ लाई हैं। दुख की इस घड़ी में उनकी आस्था और भावनात्मक जुड़ाव ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। अंगदान की प्रक्रिया में मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य और उमेश कुंडल ने समन्वय किया। केयर सीएचएल टीम से एचसीओओ तारिक ताजदार, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुरेंद्र सिंह परिहार, सीनियर इंटेंसिविस्ट डॉ. निखिलेश जैन, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर मोनिशा बगानी और उत्तम पाटीदार का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान इंदौर सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. भास्कर लाक्षाकार और एप्रोप्रिएट अथॉरिटी डॉ. अरविंद घनघोरिया ने सतत मॉनिटरिंग की।Untitled 1 1

WhatsApp Image 2026 10 28 at 22.14.23 1.jpeg WhatsApp Image 2026 10 28 at 22.14.23.jpeg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button