कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

किसानों पर भारी पड़ रही खरीदी केन्द्र प्रभारियों की मनमानी

चढ़ौत्री के चक्कर में सुबह से शाम तक इंतजार करवाया जा रहा किसानों को, थमने का नाम नहीं ले रही अवैध वसूली की शिकायतें

कटनी, यशभारत। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के दौरान किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने जहां कलेक्टर अवि प्रसाद प्रयासरत हैं तो वहीं खरीदी केन्द्र प्रभारियों की मनमानी और किसानों से अवैध वसूली की शिकायतों से उनकी प्रयासों पर पानी फिर रहा है। उपार्जन केन्द्रों में आलम यह है कि वसूली के चक्कर में किसानों को जबरन इंतजार करवाया जा रहा है। ताजा मामला भोलाराम वेयर हाऊस हरदुआ स्लीमनाबाद का सामने आया है,जहां 16 रूपए प्रति बोरी के हिसाब से किसानों चढ़ोत्री ली जा रही है। चढ़ोत्री नहीं देने के कारण किसानों को सुबह से शाम तक रोककर रखा जा रहा है। इसके अलावा 40 किलो धान का वजन किया जाता है और किसानों से 41 किलो धान खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी के लिए 79 केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 1 दिसंबर से उपार्जन किया जाना था लेकिन इसी दौरान मौसम की खराबी और बारिश के चलते उपार्जन का काम पिछड़ गया। इसके बाद 10 दिसंबर से खरीदी का सिलसिला शुरू हुआ तो गड़बडिय़ां एवं लापरवाही सामने आ रही है। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में धान उपार्जन के दौरान शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन के निर्देशों का भी केन्द्र प्रभारियों पर असर नहीं हो रहा है। बताया जाता है कि किसानों की उपज को अमानक बताकर किसानों को वेवजह परेशान किया जा रहा है। जो किसान चढ़ोत्री देने के लिए तैयार हो जाता है, उसकी उपज को तत्काल खरीदा जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों में अव्यवस्थाओं के चलते भी किसानों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel