मुख्य ख़बरें

जमीन के विवाद में खूनी खेल: ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या , पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

रीवा। पुलिस अधीक्षक  डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा देहात संदीप मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं  अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्योथर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश साहू के नेतृत्व में चाकघाट और जनेह थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीम के मदद से थाना चाकघाट अन्तर्गत ग्राम अमाव में जमीन के विवाद की बात को लेकर ट्रैक्टर से कुचल कर एक व्यक्ति की हत्या करने एवं दूसरे व्यक्ति को कुचल कर घायल करने पर फरियादी की रिपोर्ट पर  अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामले के आरोपी घटना दिनांक से फरार थे जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं त्योंथर एसडीओपी के निर्देशन में टीमो का गठन किया गया, जो साइबर सेल की मदद से लगातार जगह जगह छापेमारी कर पूछताछ कर आरोपी रामख्याल मिश्रा पिता प्रसिद्ध नारायण मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अमांव थाना चाकघाट जिला रीवा (म.प्र.), आरोपी आकाश मिश्रा पिता रामख्याल मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी अमांव थाना चाकघाट एवं एक विधि विरुध्द किशोर को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button