देवताल की पहाड़ी में 18 वर्षीय युवती की हत्या,चाकू से गोदकर मारा गया जांच में जुटी पुलिस

देवताल की पहाड़ी में 18 वर्षीय युवती की हत्या,चाकू से गोदकर मारा गया जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर, यश भारत देवताल की पहाड़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 18 वर्षीय युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती छतरपुर जिले की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ मजदूरी के सिलसिले में देवताल गार्डन के पास स्थित मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए आई थी।
परिजनों के अनुसार, युवती देर शाम कुछ देर टहलने के लिए निकली थी, लेकिन एक से डेढ़ घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। काफी देर तक जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे की खोजबीन के बाद युवती की लाश देवताल गार्डन क्षेत्र में पाई गई, जिसके शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मौजूद थे, खासकर पेट पर गंभीर चोटें थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस ने कहा है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







