मध्य प्रदेशराज्य
16 वर्षीय किशोरी ने किया सुसाइड : मर्चुरी तक नहीं है सड़क, पोस्टमार्टम के लिए भटकते हैं डॉक्टर – परिजन

डिंडोरी lथाना क्षेत्र बजाग अंतर्गत एक 16 वर्षीय बालिका ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l शव के पोस्ट मार्डम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग के डाक्टर और थाना बजाग स्टाफ के द्वारा पोस्टमार्डम करने के लिए स्टेडियम बजाग में लाया गया। इन सब के बाद जब शाम तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका तो डिंडोरी रिफर किया गया है। लेकिन दुःख के समय अब प्रशासनिक व्यवस्था से मिल रही चोट परिवार के लिए असहनीय हो गया है। क्योंकि पोस्टमार्टम स्थल तक पहुंचाने के लिए सड़क ही नहीं है जिसके चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है l
ज्ञात हो कि बजाग मर्चुरी स्थल पर आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। पिछले दशकों से लगातार सड़क की मांग की जा रही है जिससे बरसात के मौसम में भी गाड़ी और शव आ सके, पर डिंडोरी जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और बजाग मुख्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली के मद्देनजर लगातार उपेक्षा की जा रही है l डाक्टर और पुलिस महकमा हर वर्ष पोस्टमार्टम के लिए स्थल के लिए जद्दोजहद करता नजर आता है l
इनका कहना है ….
बरसात के मौसम में मर्चुरी स्थल तक लाने ले जाने में बहुत परेशानी होती है, सड़क बन जाये तो पोस्टमार्टम के लिए हमें भटकना ना पड़े|
थाना प्रभारी, अमृत लाल तिग्गा







