मध्य प्रदेशराज्य

रिश्तेदारों ने ही युवक को उतार दिया मौत के घाट : सिर पर डंडे से किया था वार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents

मंडला lजिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक अनिल कुशराम की हत्या उसके दो रिश्तेदारों ने कर दी।

 

 पुलिस ने आरोपी परदेशी मरावी (56) और जोहन सिंह तेकाम (71) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार रात की है। अनिल अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने अनिल के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इस हमले में अनिल की मौत हो गई। एसपी रजत सकलेचा के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही मोतीनाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button