मध्य प्रदेशराज्य
व्यापारियों से 78 हजार लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार : सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

मझगवां, सतना l मझगवां पुलिस ने व्यापारियों से लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 24 घंटे में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह 11 अगस्त को वाशिंग पाउडर कंपनी के मुनीम से 1.90 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हुआ था।
क्या है पूरा मामला
मुनीम राजा शीतलानी अपने भाई विक्की के साथ मझगवां व पिंडरा में बिक्री का पैसा वसूलकर लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे पपरचुआ मोड़ के पास एक बिना नंबर की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। गिरते ही कार से उतरे युवक ने बैग छीना और फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में आया गिरोह का चेहरा
पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर तकनीक की मदद से पांच आरोपियों —
विष्णुकांत द्विवेदी
व्यास विश्वास
आयुष गुप्ता
आदर्श पासवान
अमित यादव (फतेहपुर, यूपी)
की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।
बरामदगी
वारदात में इस्तेमाल कार (बिना नंबर)
एक अन्य कार
एक बाइक
315 बोर का कट्टा
एक जिंदा कारतूस
₹78,000 नकद







