जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बरगी क्रूज हादसा: लाइफ जैकेट पहने 3 महिलाओं के शव मिले, निजी कंपनी के कर्मचारियों ने बचाईं जानें

जबलपुर, यश भारत। बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अब तक मिली 4 महिलाओं के शवों में से 3 ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद पास में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की निजी कंपनी के कर्मचारियों ने राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई। कर्मचारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण वे बोट तक नहीं पहुंच सके, फिर भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को पानी से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

प्रारंभिक अनुमान है कि तेज हवा और ऊंची लहरों के कारण पानी में संतुलन बिगड़ने से हादसा और गंभीर हुआ। लाइफ जैकेट होने के बावजूद कुछ लोग खुद को संभाल नहीं पाए, जिससे जनहानि बढ़ने की आशंका है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button