जीजा ने साले की कर दी हत्या,पारिवारिक विवाद बना कारण
हनुमानताल के चांदनी चौक में घटना से सनसनी

जबलपुर यश भारत। थाना हनुमानताल क्षेत्र के चाँदनी चौक इलाके में बीती शाम फेरी लगाने वाले रहमत अली (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी उसके साले जमील अहमद ने पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। हनुमान ताल थाना प्रभारी धीरज राज के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों मूलतः उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं और जबलपुर में फेरी लगाकर चादर बेचने का काम करते थे। आपसी पारिवारिक तनाव और व्यापार में बाधा पहुँचाने को लेकर दोनों में पुराना विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ था।
12 अक्टूबर की शाम करीब 7:45 बजे जमील ने सैय्यद बाबा मजार वाली गली में रहमत अली पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रहमत को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।







