ग्वारीघाट झंडा चौक से 11 वर्षीय बालक लापता, मैहर जाने की कही बात; तलाश जारी
तुरंत मोबाइल नंबर 7389802934 पर संपर्क करें

जबलपुर,यशभारत। शहर के ग्वारीघाट क्षेत्र से 11 वर्षीय एक बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ परते नाम का बालक 6 मार्च 2026 को झंडा चौक क्षेत्र से अचानक लापता हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपने एक दोस्त के साथ किसी स्कूटर सवार से लिफ्ट लेकर निकला था। रास्ते में उसका दोस्त रामपुर चौक पर उतर गया, लेकिन सौरभ वहां नहीं उतरा। उसने मैहर जाने की बात कही थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार बालक का नाम सौरभ परते है। उसकी उम्र करीब 11 वर्ष, रंग सांवला और कद लगभग 3 फीट बताया गया है। घटना के समय वह हरे रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए था तथा नंगे पैर था।
परिवार का निवास यादव मोहल्ला, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे, रामपुर क्षेत्र में है। परिजनों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी बालक कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 7389802934 पर संपर्क करें।
परिजनों ने कहा है कि आपकी एक छोटी सी सूचना बच्चे को उसके परिवार से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है।







