देश

होटल के कमरे में मृत मिला सटोरिया कमरे से बरामद हुई जहरीली सामग्री पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर यश भारत। पनागर हाईवे पर स्थित होटल के एक कमरे में 39 वर्षीय युवक मृत अवस्था में मिला। युवक बुधवार की शाम को घर से निकला था और 7:00 बजे करीब उसकी घर वालों से मोबाइल फोन पर बात भी हुई थी लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। युवक जब रात भर घर से नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई और परिजनों ने गुरुवार की सुबह उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पनागर थाने में दर्ज कराई। पुलिस पतासाजी कर रही थी इसी बीच गुरुवार की शाम को हाईवे पर स्थित एक होटल से सूचना मिली कि बिसेंदी पनागर का रहने वाला चंद्रेश केवट बुधवार शाम को होटल में आया था और कमरा लेकर रुका हुआ था। लेकिन सुबह से कमरे का दरवाजा नहीं खुला है यह जानकारी लगते ही पुलिस होटल पहुँची और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर चंद्रेश मृत अवस्था में पड़ा था। कमरे में प्वाइजन की शीशी भी मिली तथा उल्टियां भी की गई थी। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के उपरांत शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया है।. पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

 तरह-तरह की चर्चाएं भी 

 इधर दूसरी तरफ इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त हैं और चर्चा में यह बात निकलकर सामने आ रही है कि मृतक सट्टे का काम करता था तथा क्रिकेट मैच सट्टा में भी लिप्त रहता था।हालाकि पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button