कटनी

सडक़ पर उतरे मोहन नगर के वाशिंदे, किया चकाजाम, मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन, समस्याओं के निराकरण की मांग

कटनी, यशभारत। मोहन नगर क्षेत्र के रहवासियों द्वारा मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आज 12 जून को रविदास तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सडक़ पर चकाजाम कर दिया गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी, सडक़, सफाई एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में रहवासियों ने संगठित होकर आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगों को सामने रखा। आंदोलन के दौरान नागरिकों द्वारा प्रशासन से तत्काल समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से ध्यान देकर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button