कटनी

स्कूटी में बिठाकर ले गया जंगल, लूटी किशोरी की अस्मत, उमरियापान पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। उमरियापान पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उमरियापान थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि विगत 5 जून को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम महनेर निवासी रोहित चौधरी उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर करौंदी आश्रम के पीछे जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उमरियापान पुलिस ने मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2), 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3-4(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, उपनिरीक्षक मेघा मिश्रा, महिला थाना उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक मोहन मुवेल, सतेंद्र चौरसिया, योगेश पटेल और नीलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button