कटनीग्वालियरभोपालमध्य प्रदेश

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

सीमांकन के नाम पर ₹5,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

सीमांकन के नाम पर ₹5,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तारIMG 20260609 WA0048

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा पर आरोप है कि वह सीमांकन कार्य के बदले ग्राम निवासी शिव कुमार जायसवाल से ₹5,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना लोकायुक्त को दी, जिसके बाद शिकायत का सत्यापन कर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और बरामद राशि तथा अन्य पहलुओं पर आधिकारिक जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button