मध्य प्रदेशराज्य

शीत लहर का प्रकोप :  कल 5 जनवरी को कक्षा 8 वीं तक अवकाश घोषित, 9 से 12 वीं की कक्षाएं रहेंगी संचालित… पढ़े पूरी खबर

Table of Contents

दमोह।शीत लहर एवं तापमान में अत्यधिक गिरावट को देखते हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले में संचालित सभी शासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 5 जनवरी को प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की सभी कक्षाएं एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित की जाएंगी।

प्रशासन ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button