शातिर चोर गैंग के गुर्गे आंखों से चुरा लेते थे काजल : तीन चोरों को पुलिस ने दबोचा : 9 चोरियों का खुलासा, 28 लाख का माल बरामद, नरसिंहपुर सहित पांच जिलों में थे सक्रिय

नरसिंहपुर । पुलिस के द्वारा जिले में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए ऑपरेशन शिकंजा,, चलाया जा रहा है और इसी के चलते आज नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की तीन शातिर चोरों को पकड़ा है|
पकड़े गए चोरों से टोटल 9 चोरियों का पर्दाफाश हुआ है,, पकड़े गए आरोपी में सुंदर जाटव और रामकुमार उर्फ रक्कू दुबे जो एक शातिर अंतरजिला चोर है,, इसके खिलाफ नरसिंहपुर सहित जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन जिले में कई मामले दर्ज हैं,,पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस ने सोने के कंगन, हार,मंगलसूत्र, झुमकी,सोने की चैन,सोने का मांग,, सोने की अंगूठियां,, चांदी की पायल,, चांदी का भगवान को चढ़ाने वाला छत्र, मुकुट और 200 चांदी की अंगूठियां को बरामद किया है,, पकड़े गए मशरूखा की कीमत 28 लाख रुपए बताई जा रही है,, वहीं पुलिस ने आरोपी सुंदर जाटव,टीकाराम चौधरी, निवासी बारहा छोटा एवं राजकुमार उर्फ रक्कू दुबे निवासी सागर पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है बहरहाल पुलिस पूरे मामले में उन लोगों की खोज में लगी हुई हैं जिन्होंने चोरी के माल की खरीद फ़रोस्त की हैं।







