विधायक संदीप जायसवाल बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, राजनीतिक सूझबूझ को देखते हुए पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी

कटनी, यशभारत। भाजपा ने मुड़वारा कटनी के विधायक संदीप जायसवाल को प्रदेश स्तर पर बड़ा दायित्व दिया है। पार्टी की आज घोषित हुई मीडिया टीम में उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी समझ और सरकार तथा संगठन से जुड़े मामलों में उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें मीडिया के लिए पार्टी का चेहरा बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश BJP ने 33 प्रदेश प्रवक्ताओं, 9 सह-मीडिया प्रभारियों और 47 मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की है। BJP ने 10 विधायकों को राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया है, उनमें कटनी के विधायक संदीप जायसवाल भी शामिल है। संदीप जायसवाल मुड़वारा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। इसके पहले वे दो बार कटनी नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। उनकी राजनीतिक सूझबूझ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।








