मध्य प्रदेशराज्य
लाड़ली बहना और आवास योजना के नाम पर दर्जन भर महिलाओं से ठगी : आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा। लाड़ली बहना और आवास योजना के नाम पर दर्जन भर महिलाओं से ठगी किए जाने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2024 में सलैया गांव की दर्जन भर महिलाओं
ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही रहने वाले पंकज चतुर्वेदी नामक युवक ने मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना और आवास योजना के नाम पर उनसे तकरीबन 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी किया है। आरोपी फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। बताया गया है कि आरोपी पर पूर्व से भी आधा दर्जन मामले दर्ज रहे हैं। आरोपी मद्रास में फरारी काट रहा था। वह चुपके से घर आया था, जिसकी सूचना मिलते ही उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।







