Delhiकटनीमध्य प्रदेश

राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने महिला अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत

कटनी में जल्द बनेगी महिला अधिवक्ता कक्ष और बैठक व्यवस्था

राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने महिला अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत

कटनी में जल्द बनेगी महिला अधिवक्ता कक्ष और बैठक व्यवस्था

जिला अधिवक्ता संघ ने जताया आभार…

कटनी, यशभारत। महिला अधिवक्ताओं के कामकाज और बैठने की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने कदम बढ़ाया है। जिले के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला की मुलाकात के बाद सांसद ने तत्काल ₹5 लाख की राशि स्वीकृत की।
इस राशि से शहर में महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष कक्ष और बैठक व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे उनका कामकाज और बैठने का अनुभव बेहतर होगा। अधिवक्ता संघ और महिला अधिवक्ता समुदाय ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सभा सांसद श्री तंखा के प्रति आभार जताया हैं।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि इसके अलावा स्थानीय विधायकों से अन्य सुविधाओं की भी मांग की गई है, ताकि अधिवक्ताओं को और अधिक सहूलियत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button