जम्मू-कश्मीर के कठुआ में लैंडस्लाइड, 8 की मौत : महाराष्ट्र में चट्टान खिसकी; पहाड़ टूटा

download 1 7

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाबलेश्वर घाटी में पहाड़ और चट्टान ढहने की घटना जारी है। चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। वहीं सातारा में पहाड टूटकर गिरा है।

देश में मानसून को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। 1 जून से 18 जुलाई तक 321.8 मिमी बारिश हुई, जबकि औसत 323.1 मिमी है।

हालांकि, जिन दक्षिणी राज्यों से मानसून ने एंट्री ली, वहां बारिश का आंकड़ा सबसे कम है। यहां औसत से 22% कम बरसात हुई है।

Rate this post