वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल
घूमते फिरते कर देते थे वाहन पार तीन गिरफ्तार

वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल
घूमते फिरते कर देते थे वाहन पार तीन गिरफ्तार
जबलपुर यशभारत । अधारताल पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी की गई दोपहिया वाहन बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 25 लाख आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर 2025 को नगर निगम कार्यालय सुहागी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर श्वेता शर्मा, निवासी तीन पत्ती ओमती, ने अपनी स्कूटी टीवीएस जेड क्रमांक एम पी 20 एस के 2249 कार्यालय परिसर में खड़ी की थी, जो दोपहर में चोरी हो गई। शिकायत पर थाना अधारताल में अपराध क्रमांक 1106/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि रिछाई रोड के पास तीन युवक चोरी की मोटरसाइकिलों को सस्ते दाम में बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहुल चौधरी, पिता कोमल चौधरी निवासी तिवारीखेड़ा नई कॉलोनी, थाना पनागर। कुमार सिंह कुसराम पिता गया सिंह,







