भोपालमध्य प्रदेश

इमामों और पुरोहितों का भत्ता बंद, शिक्षा और छात्रवृत्ति पर खर्च करेगी बंगाल सरकार

इमामों और पुरोहितों का भत्ता बंद, शिक्षा और छात्रवृत्ति पर खर्च करेगी बंगाल सरकार

भोपाल यश भारत/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए इमामों और पुरोहितों को दिए जाने वाले सरकारी भत्तों को बंद करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुरेंद्र अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य में धार्मिक आधार पर दिए जाने वाले मासिक भत्तों की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी धन का उपयोग धार्मिक भत्तों के बजाय शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने में किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं की पढ़ाई, कौशल विकास और भविष्य निर्माण को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा में निवेश से समाज और राज्य दोनों का विकास संभव है।सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे समानता और पारदर्शिता की दिशा में उठाया गया कदम बताया है जबकि विपक्षी दलों ने इस निर्णय पर सवाल खड़े किए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की राजनीति में प्रमुख विषय बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button